फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आजादी की नज्म पढ़ी तो झेलीं यातनाएं

Thu, 15 Aug 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आजादी के आंदोलन में कैथल के वीर सपूतों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। चंदाना गेट निवासी स्व. हंसराज गर्ग ने आजादी के लिए दो बार जेल में यातनाएं झेली थीं। स्व. हंसराज की दूसरी और तीसरी पीढ़ी भी उनके पुराने मकान में ही रहती है।

दूसरी पीढ़ी से लाला रामलाल गर्ग उर्फ जख्मी और तीसरी पीढ़ी से वेद प्रकाश गर्ग हैं। स्व. हंसराज के पोते वेद प्रकाश गर्ग ने बताया कि उनके दादा बताते थे कि आजादी से पहले देश में इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाने पर भी जेल हो जाती थी। वहीं, सुपुत्र रामलाल गर्ग जख्मी ने बताया कि उनके पिता का जन्म वर्ष 1906 में कैथल में ही हुआ था। आजादी पाने के लिए वर्ष 1930 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने पूर्ण आजादी का एलान कर दिया था। इसके तहत 30 जनवरी 1930 को देशभर में पहली बार आजादी दिवस मनाया गया। इसमें कैथल में भी इसका जश्न पूरे जोश के साथ मनाया।
विज्ञापन


उस समय लाल काकू राम कांग्रेस के कैथल के अध्यक्ष थे। साथ ही महाशय बृज लाल हंसराज और मौलाना फतेह मोहम्मद भी मुख्य क्रांतिकारियों में शामिल थे। इस आजादी दिवस पर उनके पिता हंसराज ने आजादी के पक्ष में क्रांतिकारी नज्म पड़ी। इसकी शिकायत पर अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अदालत में जाने के बाद उन्हें एक सप्ताह के लिए मुल्तान जेल भेज दिया गया। जहां उन्होंने एक सप्ताह तक यातनाएं सही।
विज्ञापन


देशभक्ति के लिए अलख जगाने की जरूरत

स्वतंत्रता सेनानी स्व. हंसराज के पोते वेद प्रकाश गर्ग ने बताया कि आजादी मिलने के 77 साल बाद काफी चीजें बदली हैं। अब देश का माहौल भी काफी बदल गया है। देश में अपनी मेहनत के आधार पर लोग तरक्की पा रहे हैं। विश्व में देश का नाम चमक रहा है। वेद प्रकाश ने कहा कि जहां तकनीकी स्तर पर युवाओं का कौशल विकास हो रहा है। वहीं, वे अब सक्षम भी बन पा रहे हैं। इस समय युवाओं में देशभक्ति की अलख जगाने की काफी जरूरत है। यदि ऐसा होगा तो देश की सेना में अधिक से अधिक युवा शामिल हो पाएंगे। इसके लिए उन्हें और अधिक प्रेरित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें