फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डीसी से सीधा संपर्क में रहेंगे गांव के मुखिया

Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार द्वारा 14 से 24 अप्रैल तक चलाए जाने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान को लेकर जिले भर के सरपंचों को मंगलवार को हनुमान वाटिका में विशेष जानकारी दी गई। साथ ही डीसी के साथ सीधा संपर्क करने के लिए व्हाट्स एप्प ग्रुप लांच किया गया। जिसमें सरपंच सीधे डीसी को अपने गांव की कोई भी सूचना दे सकेंगे। सरपंचों के एक दिवसीय सम्मेलन में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान आयोजित की जाने वाली ग्राम सभाओं के आयोजन के संबंध में विस्तार से बताया गया। जिसमें उन्हें इस ग्राम सभा के एजेंडे, ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन, गांव के विकास में सभी ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। सरपंचों को बताया गया कि ग्राम सभा का आयोजन पंचायती राज एक्ट में एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है। जिसमें सबसे पहले नवनिर्वाचित सरपंच गांव के विकास के लिए प्राथमिकताएं निर्धारित करें। निष्पक्षता के साथ सामाजिक सद्भाव बनाए रखते हुए गांव के विकास का प्रयास करें। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण विकास से देश के विकास के राष्ट्रपिता के सपने को पूरा करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सरपंचों को ग्रामीण विकास संबंधी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


नशे से बचने के लिए करें कमेटियों का गठन - कुलवंत बाजीगर
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर ने युवकों में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी सरपंचों से अनुरोध किया कि वे गांवों में ऐसी कमेटियों का गठन करें, जो युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से बचा सके। ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम में पंचायतों का विशेष योगदान होगा। उन्होंने सभी सरपंचों को डा. भीम राव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष में सामाजिक समरसता कायम रखने की भी शपथ दिलाई। इससे पहले विधायक कुलवंत बाजीगर ने डीसी निखिल गजराज के साथ पंचायती राज संस्थाओं के उन्होंने व्हाट्स एप्प ग्रुप को भी लांच किया, जिसमें सभी सरपंचों, जिला परिषद सदस्यों को शामिल किया गया है, ताकि सरकारी महत्वपूर्ण सूचनाओं व आदेशों का आदान-प्रदान होने से विकास की गति तेज हो सके।

साथ ही इस अभियान के तहत प्रचार के लिए लगाई प्रचार वाहन को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी निखिल गजराज ने सरपंचों से अभियान की जानकारी लेकर गांव के विकास की रूपरेखा तैयार की हैं। इसलिए इस अभियान में सक्रियता के साथ भाग लेना सबकी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने अभियान की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में एडीसी जितेंद्र कुमार, कृषि उपनिदेशक डा. महावीर, उप सिविल सर्जन डा. संदीप बातिश, समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड, बीडीपीओ प्रेम सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग से दीपक कुमार ने जानकारी दी। इस अवसर पर जिला लोक संपर्क एवं जनसूचना अधिकारी रणधीर शर्मा, एपीआरओ दिलबाग सिंह, गुहला ब्लाक समिति के चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, सलीम खान, हरदीप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा. जगफूल सिंह सहित अन्य विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें