संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लोकसभा चुनाव में किसी प्रत्याशी की होगी जीत या किसकी होगी हार, इससे समर्थकों को लेना-देना नहीं है। हालांकि एक्जिट पोल से खुश भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले ही लड्डू बनवाने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि न केवल हमारे प्रत्याशी की जीत होगी बल्कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।
प्रत्याशियों के मतों की गिनती का काम बुधवार सुबह से शुरू होगा और दोपहर तक परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी ओर मिठाई वालों की दुकानों में लड्डू बनाए जा रहे थे। कारीगरों का कहना था कि आर्डर ज्यादा हैं। दिन-रात काम चल रहा है। हमको सरकार से क्या, काम से मतलब है।