फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वर्ण पदक विजेता पूजा का स्वागत

Thu, 13 Mar 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। ईरान की राजधानी तेहरान में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पूजा नरवाल ढुल का पाई पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।

कबड्डी कोच शमशेर सिंह उर्फ शेरी ने बताया कि उनके गांव की बहु भारत की टीम में ईरान में खेलने के लिए गई थी। जहां पर उनकी बदौलत टीम ने खेल में जीत हासिल कर स्वर्ण प्राप्त किया है।
विज्ञापन


सरपंच प्रतिनिधि नरेश ढुल ने बताया कि समय- समय पर हमारे गांव की बेटी बहु ने कबड्डी में मैच जीतकर देश ही नही अपितु देश में गांव की पहचान भी बनाई है। हमें ईरान में अपने देश, जिला तथा गांव का नाम रोशन करने पर गर्व है। इन यादों को कभी भी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि पाई गांव अब कबड्डी हब बन चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार से अधूरी पड़ी खेल अकादमी को पूरा कराने की मांग की है। पूजा नरवाल को मोटर साइकिलों व कारों के काफिले के साथ डीजे की आवाज पर गांव में लाया गया। गांव में पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने बाबा बिशन पुरी मंदिर, दादा खेड़ा आदि में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की। इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय में ग्राम पंचायत ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें