फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति के नाम पर प्रदेश में लूट नहीं मचने देंगे : रॉकी मित्तल

Tue, 27 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
लोगों ने किया जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रसार प्रचार मुख्य सलाहकार रोकी मित्तल ने कहा कि संस्कृति के नाम पर प्रदेश में लूट नहीं मचने देंगे। मित्तल सोमवार को चीका नगरपालिका के पूर्व प्रधान तरसेम गोयल के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अपने विभाग में मोदी मंत्र लागू करेंगे जिसके तहत वह न तो खाएंगे और न ही खाने देंगे। यही नहीं पिछली सरकार के दौरान जिन लोगों ने इस विभाग में भारी भ्रष्टाचार किया है, वे सभी फाइलें खुलवाएंगे और जांच करवाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाएंगे।
विज्ञापन


मित्तल ने कहा कि उन्होंने अपने विभाग में 80 प्रतिशत बजट को कम कर दिया है जिसके तहत जो वीडियो दस लाख रुपये में बनता था, उसी गीत को उन्होंने एक लाख रुपये में तैयार किया है। रॉकी ने कहा प्रदेश में स्वर्ण जयंती उत्सव 8 अक्तूबर से मनाया जा रहा है जो कि 31 अक्टूबर तक चलेगा और इस दौरान जिले स्तर पर रथ यात्राएं निकाली जाएंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ताकि युवा पीढ़ी को भी प्रदेश की संस्कृति से अवगत करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा की संस्कृति से जुड़ा हुआ एक गीत बना रहे हैं जिसमें एकसाथ दस हजार कलाकार भाग लेंगे जो कि विश्व रिकार्ड होगा और यह गीत गिनीज बुक में शामिल हो जाएगा। मित्तल ने कहा कि वे हरियाणा की एक ऐसी भाषा सृजित कर रहे हैं जिसमें बांगर क्षेत्र की ठेठ भाषा का सरलीकरण करके एक ऐसी भाषा का निर्माण किया जा सके जो पूरे भारत में लोगों को समझ आ सके।

इससे पूर्व चीका पहुंचने पर रोकी मित्तल का जोरदार स्वागत हुआ और गुहला भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने करीब आधा दर्जन स्थानों पर फूलमालाओं से अभिनन्दन किया। इस अवसर पर तरसेम गोयल, पार्षद विजय गोयल, पार्षद प्रदीप वर्मा, पार्षद गुरजंट सिंह, पार्षद समता रानी, शिवाली गोयल, कुलभूषण शर्मा, हरी राम मित्तल, कर्मवीर लीला, सुभाष मित्तल, हरमेश मित्तल, शमशेर सिंह, ईश्वर सीड़ा, जय सिंह, रविंद्र जंगी, राज कुमार गर्ग, सूरता राम शर्मा, राम कुमार शर्मा, मास्टर सुखा सिंह, सत नारायण वशिष्ठ व वेद प्रकाश शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें