फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शादी के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये चोरी

Mon, 09 Feb 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रताप गेट क्षेत्र स्थित एक घर से चोर नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने शहर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रताप गेट निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से फेरी लगाने का कार्य करता है। छह फरवरी की रात वह अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ एक कमरे में सो गया था। घर के दूसरे कमरे में पूजा-अर्चना की जाती है, जहां एक अलमारी और अन्य सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार के अनुसार अलमारी में उसकी बेटी की शादी के लिए डेढ़ लाख रुपये नकद और आभूषण रखे हुए थे। रात के समय चोर अलमारी से नकदी के साथ चांदी की पायल, कानों की दो जोड़ी बालियां, चांदी के छह सिक्के तथा मिट्टी के गुलक में रखे पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। रात करीब ढाई बजे जब वह उठा तो कमरे में अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व आभूषण गायब थे। घर की छत पर रखा मिट्टी का गुलक भी टूटा हुआ मिला। इस चोरी की घटना से पीड़ित को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

सिटी थाना प्रभारी गीता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें