स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को हुई परेशानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार को तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी होने के कारण ठंड अधिक रही। दिन में धुप निकलने के बावजूद ठंडी हवाएं चलती रही। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 17 सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी हुई वहीं अधिकतम तापमान में दो सेल्सियस की गिरावट से 15 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय कोहरे के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह घने कोहरे के कारण वाहन चालका व छुट्टी के बाद पहले दिन स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 9 बजे हवा चलने से कोहरा कम हुआ।
मौसम वैज्ञानिक डा. चन्द्र शेखर डागर ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट हो सकती है। पहाड़ों में बर्फ गिरने के कारण हवाओं में ठंडक है। जिसके कारण तापमान भी कम हो रहा है।