फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मौसम पलटा, कोहरे से रेंगे वाहन

Thu, 16 Jan 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में दो दिन तक लगातार धूप खिलने के बाद बुधवार को मौसम पलट गया। सुबह कोहरे से वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर में राहत रही लेेकिन शाम होते-होते कोहरा फिर से हावी हो गया। इस कारण दृश्यता भी महज 20 मीटर तक ही रही। नतीजा, सड़कों पर भी वाहन चालकों की रफ्तार कम रही।

दूसरी ओर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आगामी दो दिन तक बारिश की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19.1 व न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में बादल छाए रहें और ठंडी शीतलहर भी दिनभर चलती रही। वहीं, दोपहर के समय हल्की सी धूप खिली और फिर बादल छा गए।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को बारिश संभावना हैं। जबकि दो दिन धूप खिलने से लाेगों को ठंड से राहत मिल पाई थी। कोहरा गेहूं कि फसल के लिए लाभदायक है। फसल पर कोहरा जमाने से पैदावार अच्छी होती हैं। आगामी दो दिन तक बारिश की संभावना है। यदि बारिश होती है सीवन क्षेत्र में लगी सब्जियों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


उधर, सीवन में भी दृश्यता इतनी कम हो गई कि वाहनों को लाइटें जलाकर सावधानीपूर्वक चलना पड़ रहा था। धुंध दोपहर तक भी नहीं छंटी और सूरज देवता के दर्शन भी नहीं हुए। सुबह की धुंध और सर्दी के कारण लोगों की दिनचर्या में भी कुछ देरी देखी गई। सफर करने वालों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें