कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने एक आरोपी को 62 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई सिंह राज की अगुवाई में एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम शाम के समय दाबन खेड़ी गांव के सरकारी स्कूल के पास मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि दाबन खेड़ी गांव निवासी परमजीत उर्फ पम्मी मकान के आसपास ग्राहकों को अफीम बेचता है। मकान पर दबिश दी जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है।
पुलिस टीम ने दबिश देकर संदिग्ध परमजीत को काबू कर लिया। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एईटीओ दीपक दत्त के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 62 ग्राम अफीम बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में केस दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई राजेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को बुधवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद