फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महाराणा प्रताप के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा ः डॉ. सिंह

Sat, 10 May 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। भारतीय इतिहास संकलन समिति, हरियाणा की ज़िला इकाई ने जिले के कैप्टन भीम सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसीना में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता डाॅ. जसमेर सिंह ने भारत के वीर गौरव महाराणा प्रताप विषय पर बोलते हुए महाराणा प्रताप के जीवन-भर किए गए संघर्ष पर प्रकाश डाला। हल्दी घाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की वीरता और शौर्य का बखान किया।महाराणा प्रताप के प्रिय घोड़े चेतक की वीरता और सूझबूझ का परिचय दिया।
विज्ञापन


चेतक महाराणा को घायलावस्था में युद्ध-क्षेत्र से लगभग तीन किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थान पर ले गया था। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रधानाचार्य राजपाल टाया ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। हमें महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन


समिति की ज़िला इकाई के आजीवन सदस्य डाॅ. तेजिंद्र ने बताया कि 11वीं की छात्रा संजना कुमारी ने प्रश्नोत्तरी के अंतर्गत विद्यार्थियों से महाराणा प्रताप के जीवन से संबंधित कुछ प्रश्न पूछे जिनके उपस्थित विद्यार्थियों ने बड़े अच्छे ढंग से उत्तर दिए। गोष्ठी का संचालन डाॅ. राजेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें