फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन नए ट्यूबवेलों से जलापूर्ति होगी बेहतर

Sat, 26 Apr 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गर्मी के तेवर तीखे हैं और ऐसे में जलापूर्ति की समस्या से निपटने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने प्रबंध पुख्ता किए हैं। इनके तहत शहर में तीन ट्यूबवेल लगाए हैं जबकि चार ट्यूबवेल लगाने के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की राशि की निविदा सूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही प्यौदा रोड पर भी हाल ही में बनाए गए दो नए पानी के टैंक भी शुरू कर दिए हैं।

जनस्वास्थ्य विभाग की इस कवायद से करीब 25 से अधिक कॉलोनियों को करीब 30 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि अकेले कैथल शहर की 70 प्रतिशत जनसंख्या नहरी पानी पर निर्भर है। इस कारण शहर के कई ऊपरी इलाकों में गर्मी के सीजन में पानी की काफी समस्या होती है, लेकिन अबकी पेयजल समस्या से निपटने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने प्यौदा रोड स्थित जलघर में सात करोड़ रुपये की लागत से पानी के दो टैंक तैयार किए थे।
विज्ञापन


इन टैंकों में सिरसा ब्रांच के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती है। विभाग के अनुसार सिरसा ब्रांच से आने वाला पानी प्यौदा रोड स्थित पानी के टैंकों में गर्मियों में 32 दिन में आता है जबकि सर्दियों में यह 24 दिन में आता है।

इस कारण टैंकों का निर्माण नहीं होने से शहर की कई कॉलोनियों में गर्मी के समय में पानी की किल्लत होती है। इस कारण शहर में पानी को लेकर हाहाकार मच जाता था, लेकिन जब से पानी के टैंकों का निर्माण होने के बाद इसे शुरू किया गया है तो शहर से पानी की समस्या का समाधान भी जरूर हुआ है।

वहीं, जिन क्षेत्रों में नहरी पानी की आपूर्ति कम है। वहां पर विभाग की ओर से पानी के लिए नए ट्यूबवेल लगा दिए गए हैं। विभाग ने हाल ही में राधा स्वामी कॉलोनी, हरसौला बस्ती और डोगरा गेट पर पानी की आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल लगाए हैं।

राधा स्वामी कॉलोनी में पटियाला रोड और विश्वकर्मा चौक के क्षेत्र, डोगरा गेट में चंदाना गेट, प्रताप गेट और सीवन गेट के क्षेत्र और हरसौला बस्ती में बस स्टैंड और करनाल रोड के क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जा रही है।

वहीं, पानी के टैंकों और ट्यूबवेल न लगने के कारण इन क्षेत्रों में गर्मियों के समय में पानी का संकट भी गहराता था, लेकिन यह व्यवस्था होने के बाद से शहर में पानी की आपूर्ति के जरूरत अनुसार प्रबंध किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


सरकार व आला अधिकारियों के आदेशों के तहत इस सीजन में सात नए ट्यूबवेल लगाने की योजना बनाई थी। इसमें से तीन लगा दिए गए हैं और शेष चार ट्यूबवेल लगाने के लिए निविदा सूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही प्यौदा रोड पर स्थित जलघर में दो नए जल संग्रहण के लिए बनाए गए टैंक शुरू कर दिए गए हैं। ऐसे में शहर में पानी की सही ढंग से आपूर्ति की जा रही है।

-गोपाल वेद, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें