18-कैथल। शनिवार तेज बारीश में गोद में लिए बच्चे को बचाने के लिए सड़क पार करता हुआ परीजन।
- फोटो : Kaithal
बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत दिलाई, लेकिन निकासी का प्रबंध न होने के कारण शहर की कई गलियां व सड़कों पर पानी जमा हो गया। पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को सुबह से ही आसमान बादलों से ढक गया। हालांकि दोपहर के समय भी हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन शाम को तेज बारिश हुई। शाम तक जिले में 12 एमएम बरसात दर्ज की गई। वहीं शहर के तापमान में भी गत दिनों से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली हवा में 96 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद रहेगी। अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे, बारिश की प्रबल संभावना है।
19-कैथल। घनघोर घटा..............बदलते मौसम के कारण तीन दिनो से तेज बारीश व सुहावने मौसम से लोगों को उमस भरी ग- फोटो : Kaithal