फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाइपलाइन टूटने से मकान और दुकानों की नींव में घुस रहा पानी

Tue, 05 Aug 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
38 राजौंद। गड्डे में भरा हुआ पानी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। वार्ड नंबर 11 स्थित पुरानी एक्सचेंज के पास जन स्वास्थ्य विभाग की पाइपलाइन टूटने से पानी लगातार बह रहा है, जो पास बने मकानों और दुकानों की नींव में घुसकर खतरा पैदा कर रहा है। इससे प्रभावित लोगों ने सोमवार को विभाग के खिलाफ गहरा रोष प्रकट किया।

मकान मालिक योगेंद्र और सुदेश ने बताया कि उनके मकान और दुकान के सामने कई दिनों से पानी निकल रहा था। उन्होंने दो बार जेसीबी मशीन मंगवाकर मिट्टी डलवाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोमवार को जब दोबारा जेसीबी से खोदाई करवाई गई, तो नीचे गड्ढा मिला, जहां से पानी बह रहा था।
विज्ञापन


जांच करने पर पता चला कि जन स्वास्थ्य विभाग की पुरानी पाइपलाइन टूटी हुई थी, और पानी सीधे मकान व दुकानों की नींव में जा रहा था। मकान मालिकों ने बताया कि करीब तीन-चार महीने पहले जब सीवरेज लाइन डाली गई थी, उसी समय पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी सूचना उन्होंने ठेकेदार को तत्काल दी थी, लेकिन न तो ठेकेदार ने और न ही विभाग के किसी कर्मचारी ने इस ओर कोई ध्यान दिया।

अब स्थिति यह है कि लगातार पानी बहने से नींव के नीचे बड़ा गड्ढा बन चुका है, जिससे मकानों और दुकानों को खतरा है। यह पानी पुरानी एक्सचेंज के स्थान पर बने निर्माण की संरचना को कमजोर कर रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों ने आक्रोश जताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रभावित दुकानदार डॉ. सुरेंद्र राणा और सुनील शर्मा ने भी चिंता जताते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो उनकी दुकानों को भी गंभीर नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें