फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेतों में घुसा पानी, पशुओं को चारे का संकट

Sat, 06 Sep 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
10 गुहला-चीका। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भागल स्थित मारकंडा नदी में जलस्तर उफान पर बहता हुआ पानी। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। गुहला-चीका क्षेत्र से गुजरने वाली घग्गर नदी का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान 23 फीट से चार इंच ऊपर पहुंच गया। इससे टटियाना घग्गर नदी से सटे इलाकों के लिए खतरे की घंटी बज गई है। खेतों में पानी घुसने के साथ ही पशुओं को चारे का संकट पैदा हो गया।

घग्गर नदी पुल आरडी-140000 पर लगे गेज अनुसार सुबह से जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ता रहा और शाम तक 49,814 क्यूसेक तक पहुंच गया। सिहाली गांव में श्मशान घट तक में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण सूबा सिंह, बलजीत सिंह, जोगा, टीटू, कृपाल सिंह ने बताया कि घग्गर नदी के जलस्तर के कारण अजीत नगर, भूसलां, सिहाली, रत्ताखेड़ा, मंझहेड़ी, मैगड़ा, बुड़नपुर, भागल, रता खेड़ा घड़ाम, पपराला गांव में 5000 एकड़ फसलें पानी में डूब गई हैं।

रत्ताखेड़ा से सिहाली, रता खेड़ा से बुडनपुर व मझेडी से मैंगडा गांव के सड़कों पर तीन फीट पानी बह रहा है। उन्होंने कहा कि मझेडी, मैंगडा मोहनपुर गांव के खेतों में बने डेरों में पानी घुसने की कगार पर है लेकिन घबराने वाली ऐसी कोई बात नही है।

क्षेत्र के गांव सिहाली में सुबह घग्गर नदी के किनारों पर दरारें पड़ने से कमजोर हो गया है, जिससे स्थिति गंभीर होते देख ग्रामीण किनारों को मजबूत करने के लिए खुद जुट गए हैं। मिट्टी और रेत से भरी बोरियों को किनारों के कमजोर स्थानों पर रखा जा रहा है, ताकि किनारे को मजबूती मिल सके।

बाढ़ के खतरे को देखते हुए ग्रामीण अपने घरों में पशुओं और परिवार के लिए मिट्टी के थैले, सूखा राशन और चारे का इंतजाम करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पंजाब व हरियाणा के कई जिलों में पहले ही बाढ़ का कहर देख रहे है, ऐसे में घग्गर के उफान से उनका डर और बढ़ गया है।
विज्ञापन

घग्गर का जलस्तर बढ़ रहा है। अभी लगभग 50 हजार क्यूसेक पानी नदी में पहुंच रहा है। टीमें लगातार बांधों का निरीक्षण कर रही है। अभी तक स्थिति सामान्य है। आज घग्गर नदी पीछे जलस्तर घटा है और अनुमान है कि पीछे से पानी कम हो जाने के कारण नदी में ओर भी पानी कम हो जाएगा। -अजमेर मलिक, एसडीओ, सिंचाई विभाग चीका।

10 गुहला-चीका। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भागल स्थित मारकंडा नदी में जलस्तर उफान पर बहता हुआ पानी। स

10 गुहला-चीका। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भागल स्थित मारकंडा नदी में जलस्तर उफान पर बहता हुआ पानी। स

10 गुहला-चीका। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भागल स्थित मारकंडा नदी में जलस्तर उफान पर बहता हुआ पानी। स

10 गुहला-चीका। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भागल स्थित मारकंडा नदी में जलस्तर उफान पर बहता हुआ पानी। स

10 गुहला-चीका। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भागल स्थित मारकंडा नदी में जलस्तर उफान पर बहता हुआ पानी। स

10 गुहला-चीका। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भागल स्थित मारकंडा नदी में जलस्तर उफान पर बहता हुआ पानी। स

10 गुहला-चीका। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भागल स्थित मारकंडा नदी में जलस्तर उफान पर बहता हुआ पानी। स

10 गुहला-चीका। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भागल स्थित मारकंडा नदी में जलस्तर उफान पर बहता हुआ पानी। स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें