फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड में कई छतें गिरीं, दरारों से दहशत

Sat, 06 Sep 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
55 ढांड। बारिश के कारण टूटी हुई मकान की छत दिखाते पीड़ित। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। लगातार हो रही बारिश ने कस्बा ढांड के कई परिवारों पर मुसीबत का पहाड़ तोड़ दिया। कई मकानों की छतें गिर गईं, जबकि दर्जनों घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इस वजह से गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं।

रूमा देवी और मोहनलाल ने बताया कि बरसात के दौरान उनके मकान की छत अचानक गिर गई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त परिवार का कोई सदस्य घर के भीतर मौजूद नहीं था, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। उन्होंने बताया कि अब पूरा परिवार डर के साये में जी रहा है।
विज्ञापन


संतरो, रामफल, रानी, कृष्णा देवी, अनीता देवी, प्रकाश और गीता देवी समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि उनके मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे कभी भी दीवारें और छत ढह सकती हैं। लोग घरों के अंदर रहने से डर रहे हैं और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

प्रशासन ने दी राहत ः ग्राम सचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि रूमा देवी और अनीता के परिवार को अस्थाई रूप से प्रजापति धर्मशाला में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार, बरसात के मौसम में जिन गरीबों के घर गिर जाते हैं, उनके लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों की मांग ः पीड़ितों ने प्रशासन से अपील की है कि उनके मकानों की मरम्मत के लिए तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए और स्थायी समाधान की व्यवस्था की जाए, ताकि वे दोबारा सुरक्षित घरों में रह सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें