फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विजेता आरकेएसडी कॉलेज की टीम का जोरदार स्वागत

Fri, 22 Nov 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुई इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ओवरआॅल ट्रॉफी जीतने के बाद लौटी आरकेएसडी कॉलेज की टीम का स्वागत किया गया। फाइनल मुकाबलों में जीत से आरकेएसडी महाविद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया। इसमें खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक, छह रजत और तीन कांस्य पदक प्राप्त किए।

सफलता हासिल करने के बाद वीरवार को कैथल पहुंचने पर आरकेएसडी कॉलेज की प्रबंधन समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाला, जनरल सेकेट्री पंकज बंसल, प्राचार्य संजय गोयल ने दोनों टीमों की शानदार उपलब्धि पर बधाई दी व खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रबंधन समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाला ने अपने संबोधन में कहा कि आरकेएसडी कॉलेज के खिलाड़ियों को अपनी जीतोड़ मेहनत का फल मिला और उन्होंने ओवरआल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस सफलता पर की कॉलेज में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कोच कड़ा अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं लेकिन अभ्यास स्वयं खिलाड़ी को ही करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विक्रम ढुल, गरमीत सिंह जैसे अनुभवी कोचों ने भी खिलाड़ियों को बहुत ही अच्छे ढंग से मार्ग दर्शन किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, साकेत मंगल, नरेश कुमार शोरेवाला, सुनील चौधरी, नवनीत गोयल, प्रिंसिपल संजय गोयल, सीनियर बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह, विक्रम ढुल, अमरीत, गुरमीत सिंह, हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ.गुरदीप भोला और प्रोफेसर दीपक कंडेला मौजूद रहे।

खेल के परिणाम ः महिला वर्ग में मुमताज ने 54 किग्रा में स्वर्ण पदक, अंजलि ने 81 किग्र में स्वर्ण पदक, माफी 50 किग्रा, दीपाली 48 किग्रा, स्नेहा 52 किग्रा, नीतू 60 किग्रा ओर स्लोनी 63 किग्रा में रजत पदक प्राप्त किया। नेहा 75 किग्रा, मीनू 70 किग्रा और समृद्धि 81 किग्रा में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में कॉलेज का दबदबा रहा। अंकुश 71 किग्रा, कृष्ण 80 किग्रा, प्रिंस 92 किग्रा ने स्वर्ण पदक व विशाल 60 किग्रा, मयंक 67 किग्रा, सागर 48 किग्रा, आशीष ढांडा 63 किग्रा, विमल शर्मा ने 86 किग्रा, अनिकेत 51 किग्रा, गोपाल 54 किग्रा, गोपाल 54 किग्रा और दीपक ने 92 कि ग्रा ने रजत और कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें