फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवाओं को सड़क सुरक्षा के महत्व की दी सीख

Fri, 22 Nov 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुरु गोबिंद सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज चीका में मारुति सुजुकी ट्रेनिंग सेंटर कैथल की ओर से युवाओं के लिए एक विशेष रोड सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ट्रेनिंग सेंटर के विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह और संदीप ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व, वाहन चलाते समय सावधानियां और नवीनतम ऑटोमोबाइल तकनीकों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सड़क पर सुरक्षित रहने के नियमों और यातायात संकेतों की जानकारी देना, इसके साथ ही उन्हें यह भी समझाना कि सड़क पर छोटी लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। सुरेंद्र सिंह और संदीप ने इंजन के विभिन्न प्रकारों, जैसे कि इनलाइन, वी-टाइप और इलेक्ट्रिक मोटर्स के कॉन्फ़िगरेशन के बारे में बताया। बताया कि कैसे हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है और ये पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य देवेंद्र राणा ने मारुति सुजुकी ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद शिक्षाप्रद रहा और सभी ने सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें