फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गलियों के साथ स्ट्रीट लाइट का इंतजार

Fri, 07 Feb 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सीवन को पंचायत से नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद अबकी पहली बार चुनाव होंगे। नगर में 16 वार्ड हैं। वार्ड नंबर-एक में नगर पालिका सीवन के अधीन आने वाले बाहरी क्षेत्र को शामिल किया गया है। ऐसे में वार्ड नंबर एक में नई काॅलोनियां बसी हैं।

गौरतलब है कि नगर के अंदर की गलियां तंग थी और इससे परेशान होकर लोगों ने अपने मकान बाहर की काॅलोनियों में बसाए हैं। अधिकतर काॅलोनियों में तो गलियां बन गई हैं, लेकिन अभी बहुत सी गलियां ऐसी हैं, जो कच्ची हैं। इसके साथ ही सीवरेज के कारण उखाड़ी गई गलियों को भी सही तरीके से दोबारा नहीं
विज्ञापन


बनाया गया है।

इस कारण से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ काॅलोनियों में निकासी के लिए न तो सीवरेज चालू हुआ है और न ही नालियां हैं। ओपी मुटरेजा ने बताया कि सीवरेज चालू न होने से आसपास के प्लाटों में पानी जा रहा है। नालियां गंदगी से भरी हुई हैं। सीवरेज समस्या सबसे बड़ी है जोकि लंबे समय से लोगों की मांग रही है।

इसे आरंभ तो किया गया लेकिन इसे पूरा नहीं किया जा रहा है। इसे जल्द चालू किया जाना चाहिए।

सीवन नगर पालिका के अधीन जो कार्य पहले से ही जारी हैं, उन्हें अब जल्द ही पूरा किया जाएगा। जबकि अभी आचार संहिता लगने के कारण नए काम नहीं हो पाएंगे। वार्ड नंबर एक में अधिकतर गलियों में निर्माण कार्य लगातार जारी है। यह जल्द ही पूरी होंगे। - दीपक, सचिव, नगर पालिका सीवन।

कई गलियों का काम बाकी

वार्ड नंबर एक में बहुत सी गलियों का काम होना बाकी है, जो या तो बनी नहीं हैं या फिर सीवरेज के कारण खराब हो चुकी हैं। इन गलियों को बनाया जाना बाकी है। इसके साथ ही सीवरेज भी चालू होगा तो ही कोई समस्या का समाधान होगा। -विरेंद्र सरदाना, वार्ड-एक निवासी, सीवन।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइट का प्रबंध नहीं

वार्ड में एक भी स्ट्रीट लाइट का प्रबंध नहीं है। रात होते ही नगर अंधेरे में डूब जाता है। शहर में तो दुकानों व घरों की रोशनी होती है परंतु बाहर की कॉलोनियों में समस्या बहुत अधिक है। ऐसे में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो जाते हैं और छीना-झपटी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। -डाॅ. प्यारा सिंह, सीवन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें