फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर स्पीड ट्रायल का इंतजार

Fri, 07 Jul 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। रेलवे ने कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर स्पीड बढ़ाने की कवायद शुरू की थी। इसके तहत रेलवे ने पिछले चार साल में इस मार्ग पर करीब 40 किलोमीटर ट्रैक बदला है। ट्रैक बदलने के बाद अब गत जून माह में स्पीड का ट्रायल होना था परंतु यह अभी तक नहीं हो पाया है। ट्रायल होने के बाद इस मार्ग पर ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी।

गौरतलब है कि इस समय कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड है। इसे बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा किया जाना है। वहीं, अधिकारियों का कहना है इस मार्ग पर स्पीड का ट्रायल जुलाई महीने में ही
विज्ञापन


होगा। इसकी तिथि की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे ट्रैक पर स्पीड बढ़ती है तो यहां पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने की अधिक संभावनाएं होगी। इस समय यह मार्ग सिंगल मार्ग है। इस कारण एक तो पहले ही स्पीड कम है और दूसरा ट्रेन की पासिंग में भी अधिक समय लगता है।

इस संबंध में रेल कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि रेलवे इस मार्ग पर स्पीड बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही यह काम हो जाएगा।

अभी चल रही आठ पैसेंजर और दो एक्सप्रेस ट्रेन
कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे ट्रैक पर इस समय आठ पैसेंजर और दो एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जा रही हैं। इसमें जींद-कुरुक्षेत्र और दौलतपुर चौक-साबरमती व कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जा रही है। जबकि कुरुक्षेत्र और जींद जाने के लिए सुबह व शाम के समय आठ पैसेंजर चल रही हैं।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे ट्रैक पर गति बढ़ाने का कार्य किया गया है। इसके तहत ट्रैक पर मरम्मत का कार्य किया था। अब यहां पर स्पीड को लेकर ट्रायल होगा। यह ट्रायल इसी महीने में हो जाएगा। इसके लिए जल्द ही सूचना आएगी। - जेके अरोड़ा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें