फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिन भर छाई रही काली घटा पर दगा दे गए बदरा

Fri, 07 Jul 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बीते दिन हुई बारिश के बाद वीरवार को भी आसमान में काली घटा छाई रही। दिन में कई बार बारिश की स्थिति भी बनी, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


दिनभर 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वीरवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले के लोगों का मानसूनी बारिश का बड़ी बेसब्री से इंतजार था।

बुधवार को जिले में कई जगहों पर तेज बारिश हुई। वीरवार को भी मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। दिनभर बादल तो कभी हल्की धूप निकली। बारिश के बाद जिले में अधिकतम में पांच डिग्री व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। उधर, किसान धान की रोपाई के कार्य में लगे हुए हैं। बारिश के बाद रोपाई का कार्य में तेजी आ गई है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डा. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि आगामी दो दिन तक में तेज बारिश होने की संभावना है। यह बरसात होती है तो धान की फसल के लिए रामबाण साबित होगी।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी नौ जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कहीं तेज बारिश भी संभावित है। धान व गन्ने के लिए ये बारिश लाभकारी होगी। हालांकि खेतों में जलभराव की स्थिति में उचित जल निकासी की व्यवस्था जरूर रखें। किसानों को सलाह दी कि ढैंचा की सिंचाई को रोक देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें