फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इंतजार करें, 17 से फिर बारिश संभव

Sat, 13 Sep 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। 16 सितंबर तक मानसूनी गतिविधियां मंद रहने की संभावना है लेकिन 17 सितंबर से एक बार फिर सक्रियता दिख सकती है। इस बीच बिखरे बादलों से कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 

शुक्रवार को मौसम का मिजाज खुश्क रहा। दोपहर को बादलों की आवाजाही बनी रहने व हवा में नमी की मात्रा होने के कारण उमस की स्थिति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। को अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ़ श्री गंगानगर, बरेली, बाराबंकी, देहरी, पुरुलिया, दीघा होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है तथा हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने होने के कारण नमी वाली हवाएं तराई वाले क्षेत्रों और हिमालय की तलहटियों की तरफ चलने से राज्य में मानसून की सक्रियता से 16 सितंबर तक नमी बने रहने की संभावना है। जिसके कारण राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उत्तर क्षेत्र के जिलों (अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत) में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है लेकिन राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी में तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें