फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घग्गर का जल स्तर घटा, प्रशासन सतर्क

Sat, 13 Sep 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने बताया कि घग्गर का जल स्तर लगातार घट रहा है। शुक्रवार अपराह्न 3 बजे की रिपोर्ट के अनुसार घग्गर का जल स्तर 21.7 फीट तथा 44,484 क्यूसिक पानी दर्ज किया गया। गौरतलब है कि घग्गर का अधिकतम जल स्तर 24.8 फीट तक पहुंच गया था, यानी जल स्तर अब लगभग तीन फीट कम हो चुका है।
विज्ञापन


एसडीएम ने किसानों से अपील की कि जिनकी फसलें जलभराव के कारण खराब हुई हैं, वे ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करवाएं ताकि समय पर मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला व स्थानीय प्रशासन पूरी सतर्कता से हालात पर नजर बनाए हुए हैं। सिंचाई विभाग की पोकलेन व अन्य मशीनें मौके पर तैनात हैं और कमजोर तटबंधों को तुरंत मजबूत किया गया है। खेतों में पहुंचे पानी का स्तर भी अब धीरे-धीरे घट रहा है और स्थिति नियंत्रण में है। ग्राम स्तर की टीमें गांवों में तैनात रहकर स्थिति पर निगरानी कर रही हैं। वहीं, पुलिस विभाग ने मुख्य स्थानों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। कैथल-पटियाला रोड पर स्थित घग्गर टटियाणा गेज के पास ब्रह्म शक्ति आश्रम में पुलिस फ्लड वार्निंग स्टेशन स्थापित किया गया है, जो चौबीसों घंटे सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें