फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ईवीएम से करें मतदान, शाम को परिणाम

Sun, 19 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला-चीका। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव प्रक्रिया के तहत रविवार को मतदान होगा। पहली बार ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। फिर मतगणना की जाएगी।

इसके बाद शाम को विजेताओं के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि जिले में तीन वार्ड बनाएं गए हैं। इसमें कैथल, कांगथली और गुहला शामिल है। इन तीनों वार्डों में 32 हजार 433 मतदाता हैं। इसमें 14 हजार 405 पुरुष और 18 हजार 28 महिला मतदाता हैं, जो अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं, इन तीन वार्डों में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि जिले में 35 बूथ बनाएं गए हैं। मतदान की पूर्व संध्या पर आरकेएसडी कॉलेज में सुबह के समय सभी पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद दोपहर के समय सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों में बने बूथों के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


ट्रेनर पंकज रंगा ने बताया कि इस बार चुनाव में पहली बार ईवीएम क प्रयोग किया किया है। उन्होंने बताया कि कैथल जिले में तीन वार्ड बनाए गए हैं। इसमें कांगथली, गुहला और कैथल शामिल हैं। इन तीनों वार्डों में प्रशासन की ओर से 35 बूथ बनाएं गए हैं।

इसमें गुहला वार्ड नंबर 20 में सात बूथ बनाए गए हैं, जिनको 13 बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट अलॉट की गई। कांगथली वार्ड नंबर 21 के लिए 12 बूथ बनाए गए हैं, जिनको 20 बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट अलॉट की गई है। कैथल वार्ड नंबर 22 के लिए 16 बूथ बनाए गए हैं, जिनको 25 बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट अलाॅट की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि एचएसजीपी के चुनाव में जिले के तीन वार्डों में 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमां रहे हैं। डीसी प्रीति ने बताया कि नामांकन वापस लेने के बाद वार्ड नंबर 20 गुहला में पांच, वार्ड नंबर 21 कांगथली में तीन और वार्ड नंबर 22 कैथल में चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। मतदान प्रक्रिया के तहत ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। इनके लिए अलग अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव में किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवार आजाद सहित गुरुद्वारा संघर्ष कमेटी हरियाणा (जसबीर भाटी ग्रुप), हरियाणा सिख पंथक दल (अकाली ग्रुप), पंथक दल हरियाणा (झींडा ग्रुप), सिख समाज (नलवी ग्रुप) और शिरोमणि अकाली दल आजाद (दादूवाल ग्रुप) से जुड़े हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी 40 वार्ड में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार की एक कमेटी बनाई जाएगी। इसके बाद यह कमेटी के सदस्य प्रधान पद के चुनाव में भाग ले सकेंगे।

कांगथली वार्ड में 13 हजार 74 मतदाता करेंगे मतदान ः वार्ड-21 कांगथली के 12 बूथों पर चुनाव होना है, जिसके लिए सीवन के राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सभी पोलिंग पार्टियों को फाइनल रिहर्सल करवाई गई। इसके बाद सभी पोलिंग पार्टियों को अपने अपने वार्ड के लिए रवाना कर दिया गया। कांगथली वार्ड में कुल 13 हजार 74 मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सीवन के स्कूल में ही ईवीएम रखने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम तैयार किया गया था जिसमें पूरी सुरक्षा के साथ ईवीएम को रखा गया। चुनाव अधिकारी वकील अहमद एचसीएस ने बताया कि कर्मचारियों का फाइनल प्रशिक्षण भी हो चुका है और पोलिंग पार्टियों को भी रवाना कर दिया गया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि कांगथली के वार्ड-21 के लिए जो बूथ बनाए गए हैं, वे बूथ नंबर एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन, बूथ-2 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुलाम अली, बूथ-3 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहाडपुर, बूथ-4 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना, बूथ नंबर-5 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककहेड़ी, बूथ नंबर-6 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवारतन, बूथ नंबर-7 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगथली, बूथ नंबर-8 राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ विद्यालय खरकां, बूथ नंबर-9 राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ विद्यालय रामथली हैं।

बूथ नंबर-10 राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ विद्यालय लदाना चक्कू, बूथ नंबर-11 राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ विद्यालय अंगौध में बनाया गया है। सभी मतदाता अपने अपने संबंधित बूथ में जा कर अपने मत का प्रयोग करेंगे।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर आज मतदान होगा। जिले में कमेटी के तीन वार्ड हैं, जिनमें वार्ड नंबर 20 गुहला, वार्ड नंबर 21 कांगथली, वार्ड नंबर 22 कैथल शामिल हैं। इन तीनों वार्ड में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें वार्ड नंबर 20 गुहला में पांच, वार्ड नंबर 21 कांगथली में तीन, वार्ड नंबर 22 कैथल से चार उम्मीदवार चुनावी रण में हैं। चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के आदेश जारी किए गए हैं।आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ धारा 223 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। - प्रीति, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, कैथल।
विज्ञापन



हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत पोलिंग पार्टियों को भी बूथों पर रवाना किया गया है। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान किया जाएगा। यह मतदान ईवीएम के माध्यम से करवाया जाएगा। इसके बाद तुरंत ही मतदान का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। - अजय कुमार, एसडीएम, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें