फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

Sun, 19 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। शुक्रवार सुबह सड़क किनारे मिले युवती के शव का शनिवार को तीन सदस्यीय डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। डॉक्टरों ने युवती के शरीर के अलग-अलग अंगों के सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजे हैं। अब सैंपलों की रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसकी अभी तक पहचान भी नहीं हो सकी है।

सूत्रों के अनुसार, चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि युवती के शरीर को कुचला गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले उसे चोट मारी और उसके बाद सड़के किनारे फेंक दिया गया। हालांकि हत्या के कारणों ही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी।
विज्ञापन


खेत मालिक ने की हत्या की थी शिकायत ः इस मामले में सड़क किनारे के साथ लगते खेत के मालिक ने शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। खेत मालिक जोगी राम ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात आरोपी ने युवती की हत्या कर दी और बाद में शव को खुर्द-बुर्द करने के उद्देश्य से उसे सड़क किनारे फेंक दिया, जिसे बाद में कुत्तों ने नोच लिया और उसके खेत तक घसीटते हुए ले गए।

इस मामले में कलायत थाना एचएसओ जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने खेत मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद अंगों को सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जो कैंटर घटना स्थल पर मिला है, उसके मालिक का भी पता लगाने के लिए कार्य किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

ये है मामला
कलायत में शुक्रवार सुबह मटौर रोड पर एक विवाहिता का शव सड़क किनारे मिला था, जिसे कुत्तों ने नोच रखा था। सुबह जब कुछ युवक दौड़ने पहुंचे तो उन्होंने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतका की अभी पहचान नहीं हो सकी है। लोगों ने हत्या करने की आशंका जताई। वहीं मौके पर ट्रक भी मिला, जो गड्ढों में उतरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें