फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सभी बूथों पर बनेंगे वोट

Sun, 09 Mar 2014 12:12 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप वोटर लिस्ट में अपने वोट की जांच करना चाहते हैं तो रविवार को अपने बूथ पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। यहां कर्मचारी वोटर लिस्ट के साथ मौजूद रहेंगे जो आपको आपको वोट की जानकारी तो देंगे ही, साथ में यदि आपने वोट नहीं बनवाया है तो नए वोट के लिए आवेदन भी जमा करवाया जाएगा। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नौ मार्च को जिले के सभी 668 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी तैनात होंगे तथा नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करेंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी एनके सोलंकी ने स्पष्ट किया कि सभी बूथ लेवल अधिकारियों के पास मतदाता सूची के साथ-साथ नए वोट बनाने के लिए निर्धारित फार्म भी उपलब्ध होंगे। इस अभियान के तहत केवल नए मतदाताओं के नाम दर्ज किए जाएंगे लेकिन काटे नहीं जाएंगे। उन्होंने ऐसे लोगों से अनुरोध किया कि जिनका नाम अभी भी मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे इन मतदान केंद्रों पर अपने वोट बनवाने के लिए निर्धारित दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में मतदाता सूचियां तैयार कर दी गई हैं, लेकिन अभी भी इन मतदाता सूचियों में 9 मार्च को निर्धारित फार्म भरने के बाद मतदाता अपने नाम शामिल करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में मतदाताओं की अहम भूमिका हैं। इस अभियान में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियां वोट का अधिकार पाकर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें