फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों में उत्सुकता, आखिर कौन-कौन होंगे चुनाव मैदान में

Fri, 07 Mar 2014 12:18 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अभी तक आम आदमी पार्टी को छोड़कर किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस में जहां उम्मीदवार लगभग फाइनल माना जा रहा है, वहीं भाजपा एवं इनेलो के उम्मीदवारों को लेकर कयास का दौर जारी है। दोनों ही पार्टियों से जुड़े लोगों में यदि इनेलो एवं भाजपा का गठबंधन हो जाता है तो कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर दोनों पार्टियां दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।
विज्ञापन


क्योंकि पूर्व में दोनों ही पार्टियों द्वारा मिलकर लड़े गए चुनाव में सफलता मिल चुकी है। वहीं समझौता न होने की स्थिति में इनेलो एवं भाजपा दोनों के ही नेता अपनी-अपनी उम्मीदवारी के लिए गोटियां फिट कर रहे हैं। इसके अलावा इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला सहित अन्य की हाईकोर्ट में सात मार्च की पेशी पर भी लोगों की नजरें टिकी हैं।

लोगों में राष्ट्रीय पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है क्योंकि इस बार चुनाव की घोषणा के बाद लगभग एक महीने का ही समय मतदान की तिथि तक बचा है। दिन भर राजनीतिक गलियारों में चुनावी चटकारे चल रहे हैं जिसमें लोग उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करते हुए लोकसभा में रोमांचक मुकाबले होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जल्द ऐलान होगा : इनेलो
इनेलो के कैथल से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि जिन भी इनेलो नेताओं ने लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए दावेदारी की है। पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी उनके नामों पर विचार कर रही है। शीघ्र ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा तथा इनेलो हरियाणा की सभी दस सीटों पर विजय हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें