संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के स्कूलों में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शिविरों के आयोजन किए गए। इनमें स्वयंसेवकों ने सेवाभाव सीखा। इसी क्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योग सीखा।
सात दिवसीय शीतकालीन एनएसएस शिविर का स्कूल में छठे दिन का शुभारंभ योग कोच संध्या आर्य ने किया। इसमें 50 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक ईश्वर ढांडा ने बताया कि सोमवार को स्वयंसेवकों ने शहीद स्मारक की सफाई की।
साध्या आर्य ने स्वयंसेवकों को योग के बारे में जानकारी दी और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। बच्चों को कद बढ़ाने वाले आसनो के बारे मे जानकारी दी।
श्रवण कुमार ने फिजिकल फिट रहने की जानकारी दी। शिविर में स्वतंत्र समूह सेवा समिति के प्रधान कृष्ण श्योकंद ने बच्चों को शिक्षा का महत्व के बारे में विस्तार से बताया। बलवान कुंडू ने बच्चों को कविता सुनाई। शिविर में प्रवीन मलिक, अमरीक सिंह, सुरेंद्र मलिक का योगदान रहा।
रक्तदान शिविर ः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसका शुभारंभ ग्राम सरपंच प्रतिनिधि इकबाल सिंह ने किया गया। उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया। पूरे शिविर में 45 यूनिट एकत्रित हुई।
समस्त ग्राम चंदाना व कैथल शहरवासियों का भरपूर सहयोग रहा। युवाओं ने भी अपनी भागीदारी व जिम्मेदारी बहुत अच्छे ढंग से निभाई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अनिरुद्ध वर्मा ने 21वीं बार रक्तदान किया।
सरपंच प्रतिनिधि इकबाल सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान होता है और हरेक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। प्राचार्य महेश कुमार कहा कि रक्तदान से किसी के जीवन को बचाया जा सकता है।
बीमारियों से बचने के उपाय बताए ः राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम में एनएसएस शिविर के छठे दिन को स्वयंसेवकों को बीमारियों से बचने के उपाय बताए। इस दौरान शिविर में मुख्य अतिथि डा. सुरेंद्र एम पी एच डब्ल्यू रहे। इसी कारण सभी को योग, प्रोटीन व वसा युक्त भोजन लेना चाहिए और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्य रमेश कैंदल ने स्वयं सेवकों बताया कि स्वयं सेवक देश व समाज की एक ऐसी कड़ी है जो समर्पित भावना से कार्य कर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
इस दौरान उन्होंने चरित्र निर्माण में स्वयं सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान शिक्षक सत्यनारायण शर्मा, अमृत लाल, चंद्रमणि, कृष्ण प्राथमिक, डाॅ. रमेश राणा सुरेंद्र, जसबीर, भूप सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। संवाद