फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विवेकानंद का जीवन और दर्शन युवाओं के लिए प्रेरणादायक

Sun, 12 Jan 2025 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को चौ. छोटू राम इंडोर स्टेडियम में आयोजित अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में कोच और खिलाड़ियों ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और दर्शन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा था- उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाते।

युवा खिलाड़ियों ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के संदेश युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और कर्मयोग के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा था कि जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत भी उतनी ही शानदार होगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान बॉक्सिंग कोच अमरजीत सिंह ने कहा कि सफल होने के उद्देश्य से सुबह समय से खिलाड़ियों को खेल मैदान में अभ्यास के लिए पहुंच जाना चाहिए। खिलाड़ियों को अपने बेहतर भविष्य को लेकर गंभीर होना होगा, क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ी टाइम पास के लिए आते हैं। मोबाइल व नशे की लत के कारण युवाओं का भविष्य खतरे में हैं। युवाओं को इन सभी चीजों को छोड़ना होगा। खेल में युवा अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। वैसे भी जो बच्चे खेलों से जुड़ जाते हैं, वो कभी भी नशे की ओर नहीं जाते।

युवा खिलाड़ी राहुल ने कहा कि ने बताया कि वह बॉक्सिंग का अभ्यास करते हैं। वह अपने देश व गांव का नाम रोशन करना चाहते हैं, उनका सपना है कि वह ओलंपिक में स्वर्ण जीते। इसी उद्देश्य से वह दिन रात स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर लगातार मेहनत कर रहे हैं।

युवा खिलाड़ी हैप्पी ने कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करें और फालतू की चीजों से दूर रहे। ऐसा करके ही हम आसानी से सफलता के कदम चूम सकते हैं। युवा खिलाड़ी नैतिक ने कहा कि यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो अपने मुकाम तक आसान से पहुंच पाएंगे। इसलिए हमें अपने खेल प्रति ईमानदार रहो। सफल होने के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
विज्ञापन


खिलाड़ी रिद्धिमां ने कहा कि यदि किसी को सफल होना है तो उसे अपने बड़ों का आदर करना चाहिए। हमें अपनी संस्कृति को हमेशा याद रखना चाहिए। कभी भी गलत रास्ते पर मत जाएं और आप जिस भी खेल में हो, उसका नियमित रूप से अभ्यास करें। विवेकानंद का मंत्र है- उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक आप लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाते। लक्ष्य प्राप्ति तक बिना रुके मेहनत करने के लिए वह प्रेरित करते हैं। इस मौके पर युवा खिलाड़ी हर्ष, राहुल, नैतिक, रिद्धिमां, प्रदीप, सौरभ आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें