फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिलाओं में विटामिन बी-12 की कमी

Tue, 31 Mar 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिलाओं के स्वास्थ्य पर एक चिंताजनक स्थिति सामने आई है। जिला नागरिक अस्पताल में जांच के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं में विटामिन बी-12 और विटामिन डी-3 की कमी पाई जा रही है।

जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दीपक के अनुसार, रोजाना जांच के लिए आने वाली महिलाओं में से लगभग 90 प्रतिशत में विटामिन बी-12 की कमी पाई जा रही है। विटामिन डी-3 का स्तर भी सामान्य से काफी कम मिल रहा है।
विज्ञापन


विटामिन बी-12 और डी-3 की कमी के कारण महिलाओं में लगातार कमजोरी, थकान, चक्कर आना, हाथ-पैरों में झुनझुनी और मानसिक कार्यक्षमता पर असर देखने को मिल रहा है। कई महिलाओं को ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और याददाश्त में कमी जैसी समस्याएं भी हो रही हैं।

डॉ. दीपक ने बताया कि गर्भवती के लिए यह स्थिति गंभीर है। डॉक्टर के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान विटामिन बी-12 और डी-3 की कमी से शिशु के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे एनीमिया, हड्डियों की कमजोरी और प्रसव के दौरान जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


डॉक्टर ने महिलाओं को इस समस्या से बचने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी है। आहार में दूध, दही, अंडे, हरी सब्जियां, फल और अनाज शामिल करना जरूरी है।

साथ ही रोजाना सुबह की धूप में कुछ समय बिताना लाभकारी है। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना और डॉक्टर की सलाह के अनुसार सप्लीमेंट्स लेना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें