फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फतेहपुर को नपा बनाने के मुद्दे पर ग्रामीण और विधायक आमने-सामने

Mon, 22 Sep 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
35   फतेहपुर गांव के मनसा देवी मंदिर में बैठक करते  36 बिरादरी के लोग  संवाद
विज्ञापन
पूंडरी। फतेहपुर ग्राम पंचायत को नगरपालिका बनाने को लेकर गांव वासी और हलका विधायक सतपाल जांबा आमने-सामने हो गए। हलका विधायक गांव के विकास और तरक्की को लेकर फतेहपुर में नगरपालिका बनाने की बात कर रहे है, जबकि गांव वासियों का कहना है कि गांव के विकास के लिए नगरपालिका का बनना जरूरी नहीं यदि विधायक गांव को पूरी ग्रांट दे तो पंचायत भी गांव का संपूर्ण विकास करवाने की क्षमता रखती है। ग्राम सभा और युवा टीम का कहना है कि पिछले कई दिनों हलका विधायक सरपंच व ग्राम सभा सदस्यों पर दबाव डाल रहे है कि वे गांव में नगरपालिका लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे। विधायक का कहना है गांव के 70 प्रतिशत लोग नगरपालिका बनाने के हक में है और वे ही उनके पास गांव में नगरपालिका बनाने का प्रस्ताव लेकर आते है। कुछ शरारती तत्व जिन्होंने पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे कर रखे है वे ही नगरपालिका की राह में रोड़ा अटका रहे है। विधायक ने दावा किया कि फतेहपुर में नगरपालिका बनकर रहेगी।
विज्ञापन

गांव वासी पार्षद देवेंद्र शर्मा पुजारी, अरूण वालिया, लक्की वालिया, अमृत वालिया, ईश्वर ठेकेदार, कृष्ण धीमान, महीपाल व रमेश आदि सैकड़ों लोगों का कहना है कि वे गांव में ग्राम पंचायत के कार्यों से संतुष्ट है और उन्हें नगरपालिका की जरूरत नहीं है। गांव में सीवरेज का काम चल रहा है। गैस लाइन पूरे गांव में बिछी हुई है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था आदि जो काम नगरपालिका करवाती है वो पंचायत भी करवा रही है। नगरपालिका बनने से गांव के लोगों पर टैक्सों का बोझ बढ़ेगा और गांव के लोग टैक्स भरने की स्थिति में नहीं है। बैठक में मौजूद गांववासियों ने कहा कि वे इस बात के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे कि फतेहपुर में नगरपालिका न बने। उधर पूर्व सरपंच लाजपत वालिया ने कहा कि यदि विधायक को गांव के विकास की इतनी चिंता है तो गांव को विकास के लिए पूरी ग्रांट दे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें