फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली का निर्माण न होने से भड़के ग्रामीण

Tue, 15 Apr 2014 01:02 AM IST
अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। कैथल-जींद रोड़ पर स्थित एक गली का निर्माण कार्य न होने से भड़के  ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य दो वर्ष पहले शुरू किया गया था और उस पर मिट्टी डलवाकर अधूरा ही छोड़ दिया। उन्होंने प्रशासन से सड़क का निर्माण जल्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन

 ग्रामीण सुखदेव, संत लाल शर्मा, सरदार तख्त सिंह, कुलदीप पुंवार, कासा राम, चौलर राम सहित कई ग्रामीणाें ने बताया कि दो वर्ष पूर्व गली को कैथल रोड़ से शुरू किया गया था, लेकिन दुर्गा मंदिर के बड़े गेट तक गली को बनाकर ठेकेदार ने गली को अधूरा छोड़ दिया है। लोगोें ने जैसे कैसे चंदा एकत्रित करके मिट्टी भी डलवा दी, लेकिन इसके बाद अभी तक गली पर ब्लाक नही लगाए गए। उन्होंने बताया कि गली कच्ची होने के कारण इससे खाली निकलना भी मुश्किल भरा हो गया है। इस बारे में वह कई बार पूर्व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व वर्तमान नगर प्रशासक को भी गली के निर्माण कार्य की गुहार लगा चुके है ,लेकिन गली की समस्या ज्याें की त्याें बनी हुई है। गली में इतना बड़े बड़े गड्ढे बने हुए है कि खाली भी नही निकला जा सकता। इन लोगाें ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब भी उनकी गली का निर्माण कार्य शुरू नही किया गया तो वह सड़काें पर उतरने को मजबूर हाेंगे।
इस बारे में नगर प्रशासक रामनिवास भाम्भु से बताया कि आचार संहिता के कारण कार्य बंद पड़े है आचार संहिता खत्म होते ही नगर के सभी अधूरे पड़े कार्याें का पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें