फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी डालकर बंद किया रास्ता, जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पबनावा सहित कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर मिट्टी डालकर रास्ता बंद करने के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर भाकियू के प्रदेश महासचिव भूूराराम पबनावा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ठेकेदार व सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सप्ताह पहले भी ठेकेदार व प्रशासन को चेतावनी दी गई थी कि अगर उनका रास्ता बंद किया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन होगा, लेकिन न तो प्रशासन ने उनकी आवाज सुनीं और न ही ठेकेदार ने बात सुनी।
विज्ञापन

पबनावा ने कहा कि ठेकेदार की ओर से शनिवार को रात में मिट्टी डाल कर रास्ते को बंद किया गया है। सुबह जैसे ही ग्रामीणों को इसका पता लगा तो वहां एकत्रित हुए और मिट्टी के ढेर पर तंबू गाड़कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने ठेकेदार को चेतावनी दी है कि कल तक मिट्टी उठाकर उनका रास्ता खोला जाए, अन्यथा ग्रामीण वहां से मिट्टी उठाकर रास्ता अपने आप खोल लेंगे। ग्रामीणों के धरने की बात सुनकर पूंडरी हलका विधायक एवं हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर गोलन भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक के बाद मौके पर पहुंचे कंपनी के इंजीनियरों ने विधायक को कहा कि उन्हें जो ड्राइंग दी गई है उसी के अनुसार कार्य करेंगे।
विधायक ने कंपनी इंजीनियरों को कहा कि ड्राइंग कोई पत्थर की लकीर नहीं होती, जिसे बदला नहीं जा सकता। जब जनता किसी कार्य के विरोध में खड़ी हो जाती है तो जनहित को ध्यान में रखते हुए हर चीज बदल जाती है। वे इसके लिए कागजात तैयार करके भेजें केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से यहां पुल बनवाने के लिए वे खुद बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम पहुंचे ग्रामीणों को मनाने
एसडीएम कैथल संजय कुमार पबनावा में हाइवे पर धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न मानी और अपनी बात पर अडिग रहे। ग्रामीणों के सामने एसडीएम ने कई सुझाव रखे, लेकिन ग्रामीणों ने एसडीएम को दो टूक शब्दों में कहा कि उन्हें अपना रास्ता चाहिए, जिसे हर हाल में लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें