फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कष्टों का आज फिर निवारण करेंगे विज

Fri, 10 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता परिवहन मंत्री अनिल विज करेंगे। यह जानकारी नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि यह बैठक दोपहर सवा 12 बजे आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में होगी। प्रदेश के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में बैठक के दौरान कुल 13 शिकायतों की सुनवाई होगी, जिनमें पांच पुरानी और आठ नई शिकायतें शामिल हैं। इस बैठक में डीसी प्रीति सहित सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष मौजूद रहेंगे, ताकि बैठक में रखे गए सभी समस्याओं एवं परिवादों का मौके पर समाधान हो सकें।
विज्ञापन


ये हैं चार पुराने एजेंडे ः nखुशहाल माजरा में सुनीता देवी का जमीन बंटवारे का मामला है। जिसमें तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने एडीसी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


nभगत सिंह कॉलोनी निवासी महावीर ने शिकायत की थी कि ग्योंग ड्रेन सीवरेज का गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे गंदी बदबू व मक्खी मच्छरों से कॉलोनी वासियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस मामले में मंत्री ने डीसी को अधिकारियों के साथ मीटिंग करके इसका हल करने को कहा था।

nगांव धर्मपुरा में सबमर्सिबल बोर की अप्रूवल पेंडिंग होने संबंधित शिकायत थी।

nगांव संगरौली के विक्रम द्वारा पीएमईजीपी की ओर से खादी ग्राम उद्योग के लिए 5 लाख रुपए का लोन लिया था। जिसकी सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायत थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें