फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धनतेरस से पहले ही वाहनों की बिक्री में 30% तक उछाल

Fri, 17 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धनतेरस और दीपावली से पहले ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। नए जीएसटी रिफॉर्म के लागू होने के बाद गाड़ियों की खरीद में पिछले साल की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। शहर के शोरूमों में वाहनों की बुकिंग और बिक्री दोनों में तेजी देखी जा रही है।

कारोबारियों के अनुसार 22 सितंबर को लागू हुए जीएसटी रिफॉर्म का सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। किसी भी वाहन की खरीद पर ग्राहक को 10 हजार से लेकर 35 हजार रुपये तक की बचत हो रही है। इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर में 35 से 40 प्रतिशत तक की ग्रोथ दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


वाहनों की बुकिंग तेजी से बढ़ी : प्रदेशभर में अब तक दो पहिया वाहनों की 52% बुकिंग पूरी हो चुकी है, जबकि चार पहिया वाहनों की 75% बुकिंग हो गई है। धनतेरस से दीपावली तक बुकिंग और बिक्री के और बढ़ने की संभावना है।

गौरतलब है कि जीएसटी में सुधार के बाद दो पहिया वाहनों पर 7 हजार से 17 हजार और चार पहिया वाहनों पर 25 हजार से 35 हजार रुपये तक की बचत ग्राहकों को हो रही है। वहीं लक्जरी गाड़ियों में यह लाभ 25 लाख रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


धनतेरस पर वाहन खरीद का शुभ महत्व

धनतेरस पर नई वस्तु की खरीद को अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु में 13 गुना वृद्धि होती है। वाहन को संपत्ति का प्रतीक माना जाता है और इस दिन खरीदा गया वाहन जीवन में प्रगति की गति को 13 गुना बढ़ाने वाला माना जाता है।

मारुति सुजुकी एजेंसी, कैथल

n
इस माह अब तक बिकीं गाड़ियां : 90

n
धनतेरस के लिए बुकिंग : 51

n
सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल : ब्रेजा, स्विफ्ट, के-10

टाटा एजेंसी, कैथल

n
इस माह अब तक बिकीं गाड़ियां : 35

n
धनतेरस के लिए बुकिंग : 30

n
सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल: टाटा पंच, नेक्सन, हैरियर, अल्ट्रोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें