कलायत। हिसार-चंडीगढ़ रोड पर रामगढ़ रोड के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयर बैग ने कार चालक की जान बचा ली।
चलती होंडा सिटी कार का एक्सल अचानक टूट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ग्रिल कई फुट तक टूट गई।
सौभाग्यवश, कार में लगे एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे चालक को केवल मामूली चोटें आईं और उसकी जान बच गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एयरबैग ने युवक के लिए जीवन रक्षक का काम किया। यदि एयरबैग नहीं होते तो हादसा और गंभीर हो सकता था। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।