सब्जियों के आसमान छूते दामों ने आम आदमी की थाली से प्याज को दूर कर दिया है। ब्जियों में जायका लाने वाले प्याज के दाम आसमान छू रहे है। जो प्याज 5 दिन पहले 30 से 35 रुपये बिक रहा था, वही प्याज आज 60 रुपये किलो पहुंच गया। मंडी आढ़ती इसके दामों में ओर तेजी की संभावना जता रहे है।
आढ़ती राजीव गोयल, धर्मेंद्र व धर्मवीर ने बताया कि नासिक व मैंग्लोर में बारिश व बाढ़ के कारण नई फसल नहीं आई है इसलिए दामों में तेजी आई है। वहीं कुछ दुकानदारों का कहना है कि स्टाकिस्टों के कारण प्याज के दाम बढ़ रहे है। कारण चाहे जो भी हो चुनाव व त्योहारी सीजन से ठीक पहले प्याज के दामों में इतनी तेजी लोगों को नागवार गुजर रही है। बता दे कि करीब 15 दिन पहले प्याज के दाम 18 से 20 रुपये प्रति किलो चल रहे थे। लेकिन 15 दिन बाद इसके दामों में तीन गुणा वृद्धि ने सभी के होश उड़ा दिये है। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दाम पर बढ़ गए हैं। जिससे आम आदमी का रसोई का बजट बिगड़ गया है
पूंडरी मंडी में सब्जियों के आज के दाम
प्याज 60 रुपये प्रति किलो
मूली 35 रुपये प्रति किलो
गोभी 60 रुपये प्रति किलो
शिमला मिर्च 60 रुपये प्रति किलो
घीया-30 रुपये प्रति किलो
तोरी-35 रुपये प्रति किलो
टमाटर-30 रुपये प्रति किलो
बैंगन-30 रुपये प्रति किलो
जब मंडी प्रधान भारत भूषण मिगलानी ने बताया कि बारिश व बाढ़ के कारणों के साथ-साथ प्याज के बड़े स्टाकिस्टों के कारण ये परेशानी आ रही है। सरकार को स्टाकिस्टों के यहां छापेमारी कर लोगों को राहत दिलाने के प्रयास करने चाहिए।