संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बाबा श्याम के धाम सिसला धाम में 23 जनवरी को वसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर संस्थापक जसमेर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वीर बर्बरीक श्याम ट्रस्ट की ओर से भव्य महा-संकीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
मान्यता है कि जहां दिया शीश का दान वह भूमि है सिसला धाम। बाबा श्याम के तीर्थस्थलों में इसका नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। जसमेर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में कैथल की लता सैनी, बहादुर सैनी और दर्पण शर्मा भजन पेश करेंगे। ट्रस्ट के प्रधान कर्मवीर ने कहा कि यह आयोजन श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए विशेष अवसर होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में भजन-कीर्तन के माध्यम से वीर बर्बरीक की कथा और उनके बलिदान की महिमा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
सचिव जोगिंदर सिंह ने बताया कि महोत्सव में दूर-दूर से श्रद्धालु सिसला धाम पहुंचेंगे। भंडारे में आए भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से वीर बर्बरीक श्याम की पुण्य स्मृति को याद किया जाएगा। इस मौके पर उप प्रधान रामभगत और खजांची सुखदेव आदि मौजूद रहे।