फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निबंध प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, सोनालिका द्वितीय

Fri, 22 Aug 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
23 ढांड। कौल छात्र-छात्राओं को संबोधित करते प्राचार्य डॉक्टर ऋषिपाल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल में प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल की अध्यक्षता में विश्व उद्यमिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अमनदीप कौर और डॉ. ममता ने किया। इस मौके पर निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा केवल नौकरी लेने वाले न बनें, बल्कि दूसरों को रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ जैसी योजनाओं से युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित कर रही है। डॉ. अमनदीप कौर और डॉ. ममता ने विद्यार्थियों को एंटरप्रेन्योरशिप, नवाचार और स्टार्ट-अप संस्कृति की महत्ता से अवगत कराया और चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
n स्लोगन प्रतियोगिता : प्रिंस प्रथम, सोनालिका द्वितीय, कीर्ति एवं प्रीति तृतीय।

n निबंध लेखन : वंदना प्रथम, तानिया द्वितीय, हर्ष कुमार तृतीय।

n पोस्टर मेकिंग : सोनालिका प्रथम, तान्या शर्मा द्वितीय, कीर्ति तृतीय।

निर्णायक मंडल में डॉ. विशम्भर दास, डॉ. दीप चंद और डॉ. राधिका शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें