कैथल। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। निक्षय मित्र योजना, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य टीबी रोगियों को पोषण, अतिरिक्त निदान और व्यावसायिक सहायता प्रदान करना है। डीसी प्रीति ने वीरवार को बैठक कर बताया है कि भारत सरकार के वे नि:क्षय मित्र बने और टीबी रोगियों की सहायता का संकल्प लें।
उन्होंने बताया कि कोई भी सामान्य नागरिक, प्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं, कॉरपोरेट संस्थान नि:क्षय मित्र बन सकते हैं। इसके लिए communitysupport.nikshay.in पर पंजीकरण करना होगा। इस योजना का उद्देश्य टीबी रोगियों को समुदाय-आधारित सहायता प्रदान करना और भारत को टीबी मुक्त बनाना। इस योजना के तहत जिस क्षय रोगी को गोद लिया हो, उसको छह माह तक पोषण संबंधी सहायता एवं अन्य वैकल्पिक सहयोग दे सकता है। कहा कि यह टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी का अभियान है, जो टीबी के खिलाफ लड़ाई में सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देती है। संवाद