कैथल। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने चरस सप्लाई करने वाले आरोपी उतरकाशी उत्तराखंड निवासी बबलू को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। सेल प्रभारी राजबीर सिंह की टीम मामले की जांच कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि 30 अक्तूबर को एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी बलराज सिंह की टीम ने सूचना के आधार पर ढांड कैथल रोड़ पर पुलिस लाइन के पास नाकाबंदी के दौरान ढांड की तरफ से आई एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को रुकवाकर आरोपी कमालपुर निवासी रामजुआरी व उसका साथी बड़सीकरी खुर्द निवासी राजेश को काबू किया था। उनके कब्जे से एक थैले से 4 किलो 672 ग्राम चरस बरामद हुई थी। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू की थी। आरोपी रामजुआरी का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पूछताछ में आरोपी रामजुआरी ने कबूल किया कि उन्हें यह चरस बबलू ने उपलब्ध करवाई थी। आरोपी रामजुआरी को जेल भेज दिया गया है। संवाद