फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदाना रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चंदाना रोड पूर्व मंत्री स्व. तेजी मान चौक के निकट झाड़ियों में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद अनाज मंडी चौकी इंचार्ज, सिटी एसएचओ रोहताश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया गया। एसपी मकसूद अहमद व डीएसपी रविंद्र सांगवान भी पहुंचे। कोशिशों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एसएचओ रोहताश कुमार ने बताया कि मृतक की आयु करीब 40-45 वर्ष आंकी जा रही है और उसकी बाजू पर कृष्ण लाल नाम लिखा हुआ है। आसपास के थानों में शव मिलने की सूचना एवं हुलिया के बारे में सूचना दी गई है और आसपास के गांवों में भी संपर्क किया जा रहा है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें