Unity was seen in the race to commemorate Gari Police Martyrdom Day
- फोटो : Kaithal
पुलिस शहीदी स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस प्रशासन की ओर से 21 से 31 अक्तूबर तक चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान मंगलवार को एकता दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह 6.30 बजे छात्रों व नागरिकों ने स्टेडियम से एकता दौड़ लगाई।
चौधरी छोटूराम इंडोर स्टेडियम अंबाला रोड कैथल से सुबह 6.30 बजे एकता दौड़ को एसपी लोकेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने दौड़ में हिस्सा लेते हुए स्टेडियम में प्रेक्टिस करने वाले स्कूल-कॉलेज के खिलाड़ियों, पुलिस कर्मचारियों-अधिकारियों तथा नागरिकों द्वारा एकता दौड़ में बढ़चढ़ कर उत्साह के साथ हिस्सा लिया गया। बॉक्सिंग, जुडो, हैंडबाल, वुशु, बास्केटबाल, आर्चरी, तलवार-बाजी तथा कुश्ती के खिलाड़ियों सहित यह दौड़ इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर पिहोवा चौक से ढांड रोड होते हुए वापस चौधरी छोटूराम इंडौर स्टेडियम पहुंची, जिसके दौरान शहर के नागरिकों को देश की एकता व अखंडता कायम रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर दौड़ में हिस्सा लेने वाले छात्रों को संबोधित करते हुए एसपी द्वारा संदेश दिया गया कि स्वस्थ रहने के लिए युवाओं को नशे से दूर रहकर नियमित तौर पर व्यायाम करें। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा के लिए जान की बाजी लगाने वाले शहीदों से प्रेरणा लेकर युवा वर्ग देश व समाज हित में कार्य करें। ऐसे वीर सुपूतों की गौरव-गाथा को कभी भुलाया नहीं जा सकता, जिन्होंने देश के लिए अपनी शहादत दी हो। यह एकता दौड़ उन अमर शहीदों को श्रद्धांजली है। डीएसपी रविंद्र सांगवान, डीएसपी सुनील कुमार, इंस्पेक्टर ललित मोहन, पुलिस लाइन प्रबंधक एसआई रामसिंह, हैंडबॉल कोच राजेश कुमार, बॉक्सिंग कोच अमरजीत सहित अन्य कोच व खिलाड़ी, सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।