फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकारी फैसले से संयुक्त किसान मोर्चा नाराज

Thu, 24 Oct 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को मांगों के समर्थन में जिला सचिवालय के पार्क में बैठक की। इस मौके पर सदस्यों ने किसानों के खिलाफ निकाले गए सरकारी पत्र पर नाराजगी जताते हुए आदेश वापस लेने को कहा। साथ ही ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक महेंद्र सिंह रामगढ़ ने की। इसका संचालन किसान नेता जसबीर सिंह ने किया। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से राज्य प्रधान मास्टर बलबीर सिंह राज्य कैशियर डिंपल, सतपाल दिल्लोवाली, सतबीर सिंह नरवाना, जसबीर सिंह, बलवंत सिंह धनौरी, गुरनाम सिंह, ओम प्रकाश ढांडा आदि नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने डीसी डाॅ. विवेक भारती से किसानों की समस्या को लेकर व किसानों की गिरफ्तारी मामले में मुलाकात की। डीसी ने किसान संगठनों को आश्वासन दिया कि किसान के लिए पराली प्रबंधन कार्य को ठीक करेंगे। इसके साथ ही डीएपी गेहूं के बीज का जल्द दाम तय करवा दिया जाएगा। किसान नेता जसबीर सिंह व बलवंत धनौरी, गुरनाम सिंह, ओम प्रकाश ढांडा ने कहा कि पूरे प्रदेश में डीसी और उप कृषि निर्देशकों को आदेश दिया गए कि जिस भी किसान ने 15 सितंबर 2024 से अब तक पराली जलाई है, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए। पराली जलाने वाले किसान की दो सीजन तक उपज मंडी में ना खरीदी जाए।
विज्ञापन


नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार के इस पत्र का संयुक्त किसान मोर्चा पूर्ण रूप से विरोध करती है और सरकार के इस पत्र की प्रति को भी जलाया जाएगा और किसान सभा सरकार से मांग करती है कि सरकार इस आदेश को वापस ले, अन्यथा किसान सभा बड़े आंदोलन करने पर मजबूर होगी। राज्य प्रधान बलबीर सिंह व जिला प्रधान जसबीर सिंह कहा कि प्रदूषण के अन्य कारकों पर रोक लगाने समेत पराली प्रबंधक की व्यवस्था में सरकार विफल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें