फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उधम सिंह पार्क बदहाल, टूटी टाइलें और झूले बढ़ा रहे परेशानी

Wed, 10 Jun 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
रितेश पिलानी - फोटो : Archive
विज्ञापन
कैथल। शहर के माता गेट स्थित शहीद उधम सिंह पार्क बदहाल बना हुआ है। कभी सुबह-शाम सैर करने वालों, बुजुर्गों और बच्चों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाला यह पार्क अब रखरखाव के अभाव में अपनी पहचान खोता नजर आ रहा है। पार्क में जगह-जगह टूटी टाइलें, क्षतिग्रस्त झूले और उगी हुई बड़ी-बड़ी घास लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से पार्क की मरम्मत और सफाई नहीं करवाई गई, जिसके कारण यहां आने वालों लोगों की संख्या भी कम हो गई है। सैर के लिए बनाए गए रास्तों की कई टाइलें टूट चुकी हैं, जिससे पैदल चलने वालों को चोट लगने का खतरा बना रहता है। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए कई झूले भी टूटे हुए हैं। पार्क के विभिन्न हिस्सों में बड़ी-बड़ी घास उग आई है। इससे पार्क की सुंदरता प्रभावित हो रही है। शाम के समय आने वाले लोगों को घास के कारण असुविधा होती है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद से पार्क की सफाई, घास की कटाई, टूटी टाइलों की मरम्मत और झूलों को दुरुस्त करवाने की मांग की है।

यह बोले लोग
शहीदों के नाम पार्क, फिर भी सुविधाएं नहीं
रितेश पिलानी ने बताया कि यह पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, लेकिन देखभाल पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि यह पार्क शहीदों के नाम है। यहां फैली असुविधाएं शहीदों का अपमान है।
विज्ञापन

रखरखाव के अभाव में बदहाल हो गया पार्क

मंदीप ने कहा कि पार्क में पहले नियमित सफाई होती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से रखरखाव नहीं किया जा रहा है। यहां टूटी टाइलों के कारण लोगों को चलने में दिक्कत होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
टूटे पड़े हैं झूले, बच्चों के लिए असुरक्षित

विक्रम ने बताया कि वह बच्चों को पार्क में खेलने के लिए लेकर आते थे, लेकिन झूलों की खराब स्थिति के कारण अब बच्चों को यहां लाना सुरक्षित नहीं लगता। उन्होंने कहा कि बच्चों के खेल उपकरणों की जल्द मरम्मत करवाई जाए।

वर्जन
उधम सिंह पार्क में जो भी असुविधाएं हैं, उन्हें जल्द से जल्द ठीक करवाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां सैर करने आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - वरुण शर्मा, एमई

रितेश पिलानी- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें