फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रथा के खिलाफ चलाएं जागरूकता अभियान : एसडीएम

Wed, 10 Jun 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। दहेज निषेध अधिकारी एवं एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि दहेज जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएं। इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों में पोस्टर मेकिंग, रंगोली प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि दहेज के प्रति लड़कियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंगलवार को उपमंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को दहेज से जुड़े मामलों का डाटा उपलब्ध कराने तथा ऐसे मामलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को दहेज प्रथा के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने को कहा। अजय हुड्डा ने कहा कि दहेज प्रथा पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग और आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि शिकायतों के लिए प्रशासन की ओर से 01743-221234 तथा तहसील कार्यालय का नंबर 01743-221555 जारी किया गया है। इसके अलावा ईमेल sdmghl.hrygmail.com पर भी शिकायत भेजी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें