फतेहपुर से खेड़ी मटरवा रोड पर रविवार दोपहर को दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। दोनों की पहचान गांव फतेहपुर निवासी 30 वर्षीय संजीव कुमार व 28 वर्षीय धेरडू निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। इनमें से एक परचून की दुकान संचालक तो दूसरा बस में बतौर परिचालक कार्यरत था।
पुलिस के अनुसार रविवार की दोपहर फतेहपुर से खेड़ी मटरवा रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। वहीं अनिल कुमार डुलयानी के एक स्कूल में बस में परिचालक है। अनिल विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल भेज दिया है।