फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हाईवे से 27 किलो चूरापोस्त समेत दो युवक गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने अलग- अलग दो मामलों में चूरापोस्त सहित दो युवक काबू कर लिए। आरोपियों के कब्जे से 27 किलो 640 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि शनिवार रात को टीम पूंडरी क्षेत्र में घूम रही थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि एनएच-152डी किनारे सड़क पर एक ट्रक खड़ा है, जिसमें बैठा व्यक्ति नशीला पदार्थ चूरा पोस्त का सेवन कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच गई। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो चालक सीट के पीछे रखे एक प्लास्टिक कट्टे से 26 किलो 340 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। तुरंत टीम ने आरोपी गांव बुआना जिला जींद निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स सैल टीम ने सूचना के आधार पर एन एच -152डी मोहना के पास नाकाबंदी कर एक ट्रक को रुकवाया।
विज्ञापन

जब चालक सीट के पीछे सोने वाली जगह के नीचे एक पॉलिथीन में 1 किलो 300 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। तुरंत आरोपी गांव सिरटा निवासी सोनू कुमार को काबू कर लिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आगामी जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें