संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। आरोही मॉडल स्कूल सौंगरी विद्यालय में सरकार की ओर से चलाई गई योजना सुपर-100 की परीक्षा में स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। सुपर 100 में विद्यार्थियों की 11वीं व 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ सरकार की ओर से चलाए जा रहे सेंटर में बिल्कुल फ्री में नीट व जी परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। जिसमें हर वर्ष विद्यार्थी आगे चयनित होकर डॉक्टर व इंजीनियर बनकर अपने सपनों को पूरा करते हैं। इन विद्यार्थियों में मिलन करोड़ा से व मोहित सोंगल से चयनित हुए हैं।
यह दोनों ही बच्चे आरोही विद्यालय सोंगरी के होनहार छात्र है। आरोही स्कूल के मेधावी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल की प्राचार्या डा. सुनीता आहुजा ने बताया कि इस वर्ष 2024-25 में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा। इस परीक्षा में 34 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी सभी अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 20 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त किए है। उन्होंने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।
उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र हिमांशु ने 500 में से 455 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोमल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान सुपर 100 में चयनित होने वाले विद्यार्थी मोहित ने 500 में से 440 अंक प्राप्त किए। स्कूल की प्राचार्या ने छात्रों एवं स्टाफ को बधाई देकर प्रोत्साहित किया।
गौरतलब है कि सुपर-100 के तहत हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को मुफ्त कोचिंग, आवासीय सुविधाएं और शैक्षणिक सहायता प्रदान करती है। इसमें चयनित छात्रों को आईआईटी-जेईई और नीट जैसी
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलती है।