फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दाखिले के लिए हेल्प डेस्क कर रहीं मदद

Wed, 21 May 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए इस बार केवल ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी को 100 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। पोर्टल पर विद्यार्थियों को हिदायत है कि वे पंजीकरण के समय अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी ध्यानपूर्वक भरें, एक बार दर्ज होने के बाद इन्हें बदला नहीं जा सकता।

मंगलवार को दूसरे दिन भी आवेदन हुए। आरकेएसडी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 12वीं पास विद्यार्थियों के स्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की प्रक्रिया का दूसरा दिन रहा। कॉलेज के स्टाफ रूम में स्थापित हेल्प डेस्क ने से पूर्ण रूप से कार्य करना आरंभ कर दिया।
विज्ञापन


कॉलेज में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी लेने आए विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि वे यहां हेल्प डेस्क पर ही पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विभिन्न विषय संयोजन उपलब्ध हैं, जो कुछ विद्यार्थियों के लिए भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए हेल्प डेस्क पर स्टाफ उन्हें पाठ्यक्रम चुनने में सहयोग कर रहा है।

प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला ने जानकारी दी कि इसके लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर दिया गया है और स्टाफ की ओर से हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

डॉ. मेहला ने यह भी बताया कि छात्र पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है और अब तक लगभग 50 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में कॉलेज पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा लिया है।

प्रवेश संयोजक डॉ. विकास भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग, पंचकूला के पोर्टल पर जाकर स्वयं को लॉगिन करके पंजीकरण कर सकते हैं।
वेबसाइट https://admission.highereduhry.ac.in
जाट कॉलेज में ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा

कैथल। जाट कॉलेज के प्रवेश नोडल अधिकारी प्रोफेसर सुखबीर सिंह ने बताया कि कॉलेज में बीए में दाखिले के लिए 480 सीट, बीकॉम में 80, बीएससी नॉन मेडिकल में 120, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 60, बीएससी स्पोर्ट्स में 50, एमए इतिहास में 35, एमए अंग्रेजी में 60 व आपदा प्रबंधन विषय में 50 सीटें रहेंगी। एमए में प्रवेश की प्रक्रिया कुछ समय पश्चात शुरू होगी।

प्राचार्य डॉक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों को विषय संबंधी या आवेदन करते समय कोई समस्या ना आए इसके लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए निशुल्क ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, छात्राओं के लिए प्रवेश के समय दाखिला फीस में विशेष छूट दी जाएगी। आवेदन ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दाखिले की प्रक्रिया हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


दाखिले के लिए विद्यार्थियों को लाने होंगे ये दस्तावेज

महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन करते समय विद्यार्थियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लाने होंगे। इनमें सत्यापित परिवार पहचान-पत्र, आधार कार्ड, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, फोटो, चरित्र प्रमाण-पत्र अनिवार्य हैं। आरक्षित वर्ग के छात्रों को जाति प्रमाण-पत्र तथा हरियाणा रिहायशी प्रमाण-पत्र भी अनिवार्य है। वहीं, हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें