फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्लॉट विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंटें चलीं, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल।
विज्ञापन

गांव करोड़ा में प्लॉट के विवाद पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंटें चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कैथल नागरिक अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच की जा रही है। गांव करोड़ा निवासी कमलेश ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य खेतों से तूड़ी ढोने का काम कर रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर डंडे और लाठियां लेकर आए थे और उन्होंने परिवार के लोगों पर ताबड़तोड़ वार किए।
कमलेश ने बताया कि हमले में उनकी सास और देवरानी घायल हुई हैं, जबकि रणधीर को गंभीर चोटें लगने के कारण नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने कब्जे के प्रयास का लगाया आरोप
दूसरे पक्ष के राजेश ने बताया कि संबंधित प्लॉट उनके पूर्वजों का है और पहले पक्ष के लोग उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। राजेश का आरोप है कि पहले पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और ईंटों से हमला कर दिया। इसमें उनके बेटे और पत्नी को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि प्लॉट उनके नाम पर है और उन्होंने किसी का नुकसान नहीं किया। राजेश ने बताया कि उन्होंने भी पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पूंडरी थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें